डिनिटी डायरी

जुलाई 2024 संस्करण #61 (हिंदी प्रकाशन)

Solid Square
Solid Square
Solid Square

राहत बाढ़ और भूस्खलन

केरल, उत्तराखंड, कर्नाटक, बिहार, आंध्र प्रदेश, असम और ​देश के अन्य भागों में

तत्कालीन आवश्यक सामग्री:


राशन, रेडी-टू-ईट खाना, बर्तन, सेनेटरी पैड, सोलर लाइट, कंबल, कपड़े (नए अंडरगारमेंट्स सहित), जरुरी दवाएं, क्लोरीन टैबलेट, ​ब्लीचिंग पाउडर, मच्छरदानी, रेनकोट, छाता, तिरपाल, टॉयलेट में उपयोग होने वाला सामान और स्कूल संबंधित सामग्री।

  • आप अपना योगदान अपने नजदीकी गूंज सेंटर पर भेज सकते हैं।
  • आप अपने ऑफिस और अपनी सोसाइटी में गूंज का कैंप आयोजित करने के लिए हमें इस पते पर लिखें। mail@goonj.org

गूंज के प्यारे साथियों,


हाल ही में भारत में आई बाढ़ और भूस्खलन ने एक बार फिर से हमें यह दिखा दिया है कि आपदाओं के लिए तैयार रहना कितना ज़रूरी है। ये बार - ​बार और अधिक तीव्रता से आने वाली प्राकृतिक आपदाएं इस बात का संकेत है कि जलवायु परिवर्तन भविष्य की नहीं, बल्कि अभी की समस्या है। ​अभी जब मैं यह लिख रहा हूँ, तब हमारी टीम के लोग केरल, कर्नाटक, असम, आंध्र प्रदेश, और बिहार के प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सामान और ​पुनर्वास सहायता पहुंचाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। यह जलवायु संकट न केवल प्राकृतिक आपदाओं को और गंभीर बना रहा है, बल्कि ​समुदायों पर इनके प्रभाव को भी बढ़ा रहा है।


हमने सालों में अपनी आपदा तैयारी को बेहतर बनाया है जिसमे हमने —बाढ़ संभावित क्षेत्रों में सामग्री पहले से तैयार रखना, स्थानीय समुदायों से ​बेहतर संपर्क बनाना और आपदा प्रभाव को करने वाली परियोजनाओं को लागू करना। हमें अपने प्रयासों को बढ़ाने के लिए आपकी सहायता की ​जरुरत है। इसलिए हम गूंज अलायंस फॉर रैपिड रिस्पॉन्स ऑन डिजास्टर्स (GARRD) शुरू कर रहे हैं। यह एक नेटवर्क है जो शहरों और गांवों के ​लोगों को आपदा से निपटने के लिए एक साथ लाता है, न केवल संकट के समय, बल्कि पूरे साल।


आप GARRD में शामिल होकर, संसाधन (आर्थिक सहयोग, सामग्री,या सेवाएँ) देकर और आपदा तैयारी के बारे में जागरूकता फैलाकर योगदान ​दे ​सकते हैं। आपका योगदान चाहे वह सामान से हो या आर्थिक रूप से बहुत ज़रूरी हैं। आर्थिक सहयोग हमें तेजी से काम करने की छूट देते हैं, जैसे ​कि बड़े पैमाने पर ​सामान खरीदने या दूरदराज इलाकों में सामग्री भेजने में। याद रखें आपकी भागीदारी सिर्फ आपदाओं में ही सहयोग नहीं करती ​बल्कि यह हमारे बड़े ​सपने का भी हिस्सा है – शहरों के अधिशेष सामग्री का इस्तेमाल करके ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना। हमारी Do-Gooders ​परिवार में शामिल ​होकर आप एक ऐसे आंदोलन का हिस्सा बनते हैं जो हर व्यक्ति का सम्मान करता है और समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग ​करता है।


लगे रहो..


अंशु गुप्ता

गूंज और ग्राम स्वाभिमान के संस्थापक



गूंज - आपदाओं के बढ़ते प्रभाव से निपटने के लिए ​उपाय

Goonj Alliance for Rapid Response on ​Disasters

GARRD गूंज का एक ऐसा सहयोगी नेटवर्क है जहां गांव और शहर के ​​लोग (आपदा और गैर आपदा) के समय मिलकर काम करते ​हैं। इसका ​मकसद है कि हर सदस्य अपने काम में आपदा से निपटने ​के तरीके ​अपनाए।


GARRD को गूंज के बीस साल के अनुभव के आधार पर शुरू किया ​गया है, जो भारत के आपदा प्रभावित इलाकों में काम करता है। ​आपदाओं की बदलती स्थिति जैसे जलवायु परिवर्तन के कारण आपदाओं ​की बढ़ती संख्या और गंभीरता को देखते हुए एक बेहतर और मिलकर ​काम करने की ज़रूरत है।


.

GARRD कैसे काम करता है..

संसाधन जुटाना

जहां सबसे अधिक जरूरत हो, वहां तेजी से संसाधनों ​को पहुंचाना सुनिश्चित करना।

05

01

02

04

03

शहरी भागीदारी

गैर-आपदा के समय समाज की मानसिकता में ​आपदा जागरूकता लाना।


सोच-विचार

समाज में बड़े स्तर पर बदलाव के लिए लगातार सीखते ​रहना और समय-समय पर सुधार करना।

स्थानीय साझेदारी

पिछली आपदाओं और स्थानीय लोगों के सफल ​इनोवेसन से सीखना।


स्थानीय समुदायों की भागीदारी

स्थानीय रचनात्मकता, सहयोग, और संवेदनशीलता को ​आवाज़, पहचान, और गति देना।


GAARD से हमारा उद्देश्य है...

Collaborative Icon

साथ मिलकर काम करें

GARRD से जुड़ें और दूसरों को भी इसमें शामिल करें।


Sincerity vector icon

साधन दें

पैसे, सामान, सेवाएं, या लॉजिस्टिक्स की मदद करें, खासकर जिन आपदाओं ​से आप परिचित हैं।

Communities Online Outline Icon

साझा काम करें

प्रदर्शनियों और अभियानों के माध्यम से आपदा जागरूकता पर गूंज के साथ ​मिलकर काम करें।


राहत अपडेट और जमीनी स्तर की कहानियां

गूंज की स्थानीय टीम सदस्य स्थानीय भागीदारों के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित समुदायों की आपातकालीन जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार ​काम कर रही हैं। असम में हमने मुख्य रूप से छः जिलों में 2600 से अधिक परिवारों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाई है। गूंज का केरल, उ​त्तराखंड, कर्नाटक, असम, आंध्र प्रदेश और बिहार में लगातार काम जारी है और सभी जगह की स्थितियों पर नजर र​ख रही है।

मरौना ब्लॉक, सुपौल जिला, बिहार


भीषण बाढ़ ने इस क्षेत्र के एक महत्वपूर्ण पुल को नुकसान पहुंचाया, ​जिससे बच्चों का स्कूल जाने का रास्ता बंद हो गया। गूंज की "क्लॉथ फॉर ​वर्क (CFW)-राहत" (आपदा राहत और प्रतिक्रिया) पहल के तहत ​स्थानीय ग्रामीणों ने बांस का एक अस्थायी पुल बनाया। इस प्रयास से बच्चों ​का स्कूल तक पहुंचना फिर से संभव हो पाया और उनकी पढ़ाई दोबारा से ​शुरू हो सकी।




.

हमारे चल रहे अभियान

.

.

गूंज और तनेरा का साँझा अभियान


गूंज टैनिरा, एक टाटा प्रोडक्ट, के साथ 'एक्सचेंज, एलिवेट और ​एम्पावर' पहल में साझेदारी करके बहुत खुश है। यह पहल 10 ​जुलाई 2024 को शुरू हुई है और इसका उद्देश्य शहरी ​अधिशेष का उपयोग ग्रामीण विकास में करना है।

आप अपने प्यारे साड़ियाँ अपने नजदीकी टैनिरा स्टोर पर दे ​सकते हैं। गूंज इन साड़ियों का उपयोग ग्रामीण महिलाओं को ​स्थानीय विकास गतिविधियों में प्रोत्साहित करने के लिए करेगा।


अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें।


टीम 5000


गूंज हमेशा लोगों की ताकत और सामूहिक शक्ति में विश्वास करता ​है।


टीम 5000 में शामिल होकर, आप गूंज के इस खास काम का ​​हिस्सा बनते हैं। यह सिर्फ योगदान करने के लिए ही नहीं है, बल्कि ​एक ​ऐसे आंदोलन का हिस्सा बनने का मौका है जो समुदायों को ​मजबूत ​बनाता है। हर योगदान के साथ, आप हमारी पहुँच बढ़ाते हैं ​और आत्मनिर्भर ​समुदायों को बनाने में सहायता करते हैं।


टीम 5000 के बारे में अधिक जानने के लिए, यहाँ क्लिक करें।


आगामी कार्यक्रम

Location sign. Visit us. Address icon. Home symbol

For Indian ​Nationals

Bank: HDFC Bank Ltd.

A/c Name: Goonj


A/c No: 04801450000130

A/c Type: Savings

Swift Code: HDFCINBB

IFSC Code: HDFC0000480

MICR Code: 110 240 072

Bank Address:

Plot No-9, H & J Block,

Local Shopping Centre,

Sarita Vihar, New Delhi - ​110076

For Foreign Passport Holders


Bank- SBI

A/c Name: Goonj

A/C No: 39999163028

A/c Type: FCRA Savings

Account

Branch Code: 00691

IFSC: SBIN0000691

SWIFT: SBININBB104

Bank Address: FCRA Cell,

4th Floor, SBI, New Delhi

Main Branch, 11, Sansad ​Marg,

New Delhi - 110001

Scan QR Code

World Wide Web Icon
Email Message Icon
Call Icon

Goonj Center, Gurjar Rajesh Pilot Marg, Sarita Vihar, New Delhi -76 011-41401216 goonj.org mail@goonj.org